गदेरा पार करते वक्त विवाहिता बह गई तेज बहाव में, एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया शव

 

नयी टिहरी।  32 साल की लीला देवी के लिए रविवार का दिन यमदूत बन कर आया। बरसाती गदेरे को पार करते हुए लीला देवी पानी के तेज बहाव में बह गई और असमय ही उसकी जीवन लीला समाप्त हो गई।
यहां मिली जानकरी के अनुसार, जाख  क्षेत्र के रविंद्र लाल की 32 वर्षीय पत्नी
श्रीमती लीला देवी अपने गांव की ही एक अन्य महिला श्रीमती निकिता पत्नी राजीव के साथ नैलचामी गदेरे को पार करने का प्रयास कर रही थी। उसी दौरान दुर्भाग्य से उसका पैर फिसल गया। संतुलन बिगड़ जाने के कारण लीला देवी  गदेरे में बह गई और उफनती जलधारा में लापता हो गई।

सूचना पाकर  मौके पर पहुंची SDRF की रेस्क्यू टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर घटनास्थल पर गहन सर्चिंग शुरू की। संयुक्त टीम काफी देर तक नदी के किनारे-किनारे गहन सर्चिंग करती रही, उसी दौरान एक स्थान पर नदी के बीच में पत्थरों में फंसा हुआ महिला का शव मिल गया। कड़ी मशक्कत के बाद  शव को बाहर निकाला गया। बाद में आवश्यक कार्रवाई के लिए  शव को सिविल पुलिस की सुपर्दगी में दे दिया गया। रेस्क्यू टीम में HC गबर सिंह, सिपाही मुकेश रावत, कृष्णपाल, अमित, पैरा मेडिक्स शशांक तथा ड्राइवर महिपत सिंह  शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *