अपराध

गढ़वाल में बाइक और डंपर टकराए, बाइक सवार की मौके पर ही मौत

 

श्रीनगर। शुक्रवार को सतपुली मोटर मार्ग पर बाइक और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया। हादसा राजस्व क्षेत्र में हुआ है, इसलिए राजस्व पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के शव को पीएम के लिए भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि हादसा सतपुली-एकेश्वर मोटर मार्ग पर हुआ। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 7.40 बजे बाइक सवार विजय पुत्र बृजमोहन, निवासी घोड़ी गांव लैंसडाउन, संगलाकोटी की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि तभी बीच रास्ते में  क्रशर के पास संगलाकोटी से सतपुली की तरफ आ रहे डंपर की बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल पास के हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया। घटना राजस्व क्षेत्र में हुई, इसीलिए मामले की जांच तहसील प्रशासन कर रहा है। राजस्व पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *