वन्यजीव

गढवाल में सक्रिय गुलदार नरभक्षी घोषित, वन विभाग की ओर से मारने के आदेश जारी

पौड़ी। गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज की ग्राम सभा चवथ में गुरुवार को गुलदार द्वारा एक व्यक्ति को निवाला बनाएं जाने से आक्रोशित ग्रामीणों की मांग के आगे वन विभाग झुक गया। मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक ने गुलदार को नरभक्षी करते हुए मारने के आदेश जारी कर दिए है। इस मामले में डीएफओ ने गुलदार को नरभक्षी घोषित करने को लेकर पत्र भेजा था। गुरुवार को सुबह ही चवथ के राजस्व गांव गजल्ड निवासी 42 वर्षीय राजेंद्र को गुलदार ने निवाला बना दिया। इस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने मौके पर ही वन विभाग से लेकर प्रशासन के विरुद्ध अपना रोष जाहिर किया और बढ़ते हमलों पर कड़ी नाराजगी जताई।
सुबह से ही ग्रामीणों ने यहां पहुंचे वन विभाग के कार्मिकों का घेराव किया और मौके पर पहुंचे पौड़ी विधायक राजकुमार पोरी को भी ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। वहीं दूसरी तरफ ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए अनन फनन में वन विभाग ने यहां सक्रिय गुलदार को भी नरभक्षी घोषित कर दिया। डीएफओ गढ़वाल अभिमन्यु सिंह ने बताया कि गुलदार को शूट करने के लिए कोटी में तैनात शूटर को भेजा जा रहा है। साथ ही यहां भी ट्रैक्यूलाइज टीम सहित गश्त टीमों को भेजा गया है। ग्रामीणों ने डीएम के सामने भी जताया आक्रोश घटना के बाद मौके पर पहुंची डीएम पौड़ी स्वाति एस भदौरिया को भी लोगों के आक्रोश का समाना करना पड़ा। डीएम करीब एक घंटे रही। डीएम ने बताया कि गुलदार पर सतत निगरानी के लिए वन विभाग को निर्देश दिए गए है । डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा पहले है लिहाजा सभी आवश्यक कदम अविलंब उठाएं जाए। साथ ही आस-पास के स्कूलों को दो दिन के लिए बंद करने के निर्देश भी मुख्य शिक्षाधिकारी को दिए। मौके पर ग्रामीणों ने परिवार के एक सदस्य को नौ़वाल करी देने और शूटर तैनात करने की मांग डीएम से की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *