अपराध

गड़बड़झाला: तहसील कार्यालय से भूमि से सम्बन्धित दस्तावेज गायब, तहसीलदार ने ने कराया मुकदमा दर्ज

 

देहरादून। भूमि से सम्बन्धित दस्तावेजों के तहसील कार्यालय से गायब होने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तहसीलदार विकासनगर विवेक राजौरी ने विकासनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि योजित पूर्ण विलोकन प्रधान पत्र अयूम बनाम सरकार में अधियाचित ग्राम छरबा कृषि भूमि आवंटन पत्रावली को माननीय न्यायालय द्वारा उपलब्ध कराये जाने पर उक्त पत्रावली को तहसील राजस्व अभिलेखागार विकासनगर में तलाश किया गया किंतु वह उपलब्ध नहीं हो पाया। मामले से संबंधित उक्त दस्तावेज तहसील कार्यालय से गायब पाये गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *