Monday, September 14, 2026
Latest:

गंगा में डूब रहे युवक को जल पुलिस ने बचाया

ऋषिकेश। गंगा में डूब रहे युवक के लिए जल पुलिस के जवान देवदूत साबित हुए। दिल्ली निवासी युवक गंगा में नहा रहा था। इस दौरान वह पानी में डूबने लगा, जिसे जल पुलिस की टीम ने बचा लिया।
घटनाक्रम के मुताबिक निखिल चैधरी (21 वर्ष) निवासी थाना गोकलपुरी, शाहदरा, दिल्ली से अपने दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आए था। शनिवार की दोपहर करीब 12.30 बजे वह नीम बीच पांडव पत्थर मुनिकीरेती क्षेत्र के समीप गंगा में स्नान करने के दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूबने लगा। उसे डूबता देख गंगा तट पर खड़े लोगों ने शोर मचाया।
राहत एवं बचाव ड्यूटी पर तैनात उत्तम सिंह भंडारी, नागेंद्र सिंह एवं हेड कांस्टेबल वीरेंद्र कुमार फ्लड रेस्क्यू टीम 40 वाहिनी पीएसी हरिद्वार ने तुरंत रेस्क्यू शुरू कर दिया। कुछ देर की मशक्कत के बाद बचाव दल के सदस्य गंगा में डूब रहे युवक को बचाने में कामयाब रहे। जिसे बाद में उसके साथियों के सुपुर्द कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *