खेलने को गये थे गंगा किनारे, पैर फिसलने से बह गये दो सगे नाबालिग भाई,सर्च अभियान चला रही है एसडीआरएफ

 

पौड़ी। गंगा किनारे खेलने गये दो सगे भाई पैर फिसलने के बाद गंगा में डूब गये। सूचना मिलने पर पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन उनका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया था। उनकी तलाश जारी है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीते शाम थाना देवप्रयाग को सूचना मिली कि धनेश्वर मन्दिर देवप्रयाग के नीचे नदी किनारे 4 बच्चे खेलने के लिए गए थे, जिसमें से दो बच्चे घर वापस आ गए। उनके द्वारा बताया गया कि उनके साथ गए दो लड़के आदेश पुत्र हीरालाल (उम्र 12 वर्ष) व अभिषेक पुत्र हीरालाल (उम्र 8 वर्ष), निवासी ग्राम पुंडल, देवप्रयाग पौड़ी गढ़वाल नदी के पास खेल रहे थे। खेलते समय अभिषेक का पैर फिसल गया, जिससे वह नदी में गिर गया। उसे बचाने के लिए उसका बड़ा भाई आदेश भी नदी में कूद गया। जब वह दोनों नदी में काफी आगे निकल गए तो दोनों वहाँ से डर कर भाग गए। इसके पश्चात उन दोनों का पता नहीं चल पाया।
सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुये पुलिस उपाधीक्षक सर्किल श्रीनगर को मय पुलिस एवं एसडीआरएफ के साथ मौके पर पहुँचने एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर बच्चों की तलाश करने के निर्देश दिये गये। इस पर पुलिस उपाधीक्षक श्रीनगर के नेतृत्व में जनपद की थाना देवप्रयाग पुलिस एवं एसडीआरएफ टीम रात्रि से लगातार बच्चों की तलाश कर रही है जो आज भी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *