Wednesday, July 29, 2026
Latest:
अपराध

खुलासाः अवैध संबधों में अड़चन बन रहा था किशोर,मां के प्रेमी ने कर डाली हत्या

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में बीते दिनों 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने के बाद पुलिस ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि किशोर की मां और तीन बच्चों के पिता के बीच पिछले तीन सालों से अवैध संबंध चल रहा था। महिला का बेटा प्रेम अवैध संबंधों का विरोध कर रहा था। इसके चलते प्रेमी ने जंगल में ले जाकर किशोर की गला दबाकर हत्या कर दी।
एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद नारायण मीणा ने 12 सितंबर को मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टील फैक्ट्री के पीछे जंगल में 15 वर्षीय किशोर के शव मिलने का खुलासा कर दिया है। पूछताछ में पता चला कि मृतक किशोर की मां का पड़ोस के रहने वाले 40 वर्षीय व्यक्ति (मूल निवासी मीरगंज बरेली) के साथ अवैध संबंध चल रहा था। महिला का परिवार भी मूल रूप से आरोपी के गांव का ही रहने वाला है। दोनों परिवार मुखानी थाना क्षेत्र में किराए में रहते हैं।
बताया जा रहा कि महिला के तीन बच्चे हैं, जबकि आरोपी के भी तीन बच्चे हैं। पुलिस ने खुलासे में बताया कि दोनों का पिछले तीन सालों से अवैध संबंध चल रहा था। एक दिन किशोर ने उस व्यक्ति को मां के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद से महिला का बेटा उसे अपने घर आने से रोकने लगा। किशोर को लेकर महिला के पति और व्यक्ति के बीच कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। महिला और उसके प्रेमी के अवैध संबंध के बीच महिला का बेटा अड़चन बन रहा था। इसके बाद आरोपी ने महिला के बेटे की हत्या करने की योजना बना ली। 12 सितंबर को आरोपी ने अपने 8 साल के बेटे को महिला के घर भेजा और उसके 15 साल के बेटे को अपने घर बुलाया और जंगली मुर्गा मारने के बहाने जंगल ले गया। वहां स्टील फैक्ट्री के पीछे उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।  पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने अकेले ही इस घटना को अंजाम दिया है। मृतक की मां इस घटनाक्रम में शामिल नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *