Monday, August 31, 2026
Latest:

खाई में जा गिरे हरियाणा के बाईकसवार,एक की मौत, दूसरा घायल

टिहरी। बीती देर रात ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर एक बाइक खाई में गिर गई। दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुसरे घायल का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग एनएच-58 देवप्रयाग के पास बीती रात 11 बजे एक बाइक सड़क से नीचे खाई में गिर गई। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से एक युवक सड़क से नीचे खाई में गिरा गया। वहीं दूसरा युवक सड़क पर छिटक गया। बताया गया कि दोनों केदारनाथ से दर्शन कर पानीपत हरियाणा जा रहे थे। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोके पर पहंुचकर मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल का इलाज किया जा रहा है। मृतक का नाम ललित पुत्र लाजवेंद्र उम्र-21 वर्ष है। वहीं दूसरे युवक का नाम पवन पुत्र जय सिंह उम्र-30 है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *