Tuesday, July 28, 2026
Latest:

खाई में गिरा वाहन, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़। सीमांत जनपद में बीते देर शाम एक कैंटर वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जनपद के गंगोलीहाट-बेरीनाग मोटर मार्ग पर  एक कैंटर वाहन सामान लेकर आ रहा था, तभी कैंटर वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना की सूचना के बाद बेरीनाग व 112 पेट्रोलिंग पुलिस ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। टीम ने खाई तीन शव बरामद कर लिए हैं। मृतकों में रमेश पालीवाल (26) पुत्र ईश्वरीय दत्त पालीवाल भनोली अल्मोड़ा और दीपक कुमार (28) पुत्र कुवर राम निवासी पल्यूडा सोमेश्वर अल्मोड़ा और अजय कुमार (26) पुत्र लक्ष्मण राम, निवासी गंगोलीहाट की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *