खाई में गिरा डंफर, एक की मौत

उत्तरकाशी। देर रात गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर झाला के समीप एक डंफर अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में गिरा। डंपर में सवार एक व्यक्ति की मौेके पर मौत हो गयी। जबकि एक गंभीर घायल हुआ है। घायल का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार बीती देर रात को हर्षिल से झाला की ओर आ रहा डंपर झाला के पास अनियंत्रित हुआ और 50 मीटर खाई में गिरा। जिसमें सवार भरत सिंह पुत्र जीतवार सिंह निवासी झाला की घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई। जबकि राज पुत्र प्रेमकांत निवासी संग्राली उत्तरकाशी गंभीर रूप से घायल हुआ है।चिकित्सकों द्वारा घायल व्यक्ति का प्राथमिक उपचार करने के पश्चात एम्बुलेंस के माध्यम हायर सेंटर रेफर किया गया ओर एवं मृतक के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल में भेजा गया है। दोनों ही हादसे के शिकार जनपद उत्तरकाशी के निवासी बताए जा रहे है। इधर ऋषिकेश – गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग नरेंद्रनगर के पास बगड़धार में यातायात हेतु सुचारू कर दिया गया है। बीते 22 अगस्त से राजमार्ग भारी भूस्खलन होने के कारण बंद था। मार्ग को खोलने के लिये लगातार कार्य चल रहा था, जिसके बाद आज सुबह मार्ग खोला जा सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *