खाई में गिरा डंपर— एक की मौत, दो गम्भीर
पौड़ी। सड़क दुर्घटना में बीती शाम एक डम्पर के खाई मेंं गिर जाने से जहंा एक व्यक्ति की मौत हो गयी वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से मृतक व घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहंा घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे डंपर में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि गुमखाल—सतपुली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शिवालिक कंपनी का डंपर मलबा डंपिंग का कार्य कर रहा था। कुल्हाड़ मोड़ के पास पहुंचते ही डंपर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में बॉबी (48) पुत्र रामकिशन, निवासी ग्राम अध्याना, नकुड़, जिला सहारनपुर (यूपी) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, शिवकुमार पुत्र संजीव और सूरज पुत्र जादवीर, दोनों निवासी यमुनानगर, हरियाणा को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खाई से निकालकर हंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया। जहंा उनकी हालत चिताजनक बनी हुई है। वहं पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

