खाई में गिरने से युवक की मौत

नैनीताल। मंगलवार देर शाम भीमताल थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार देर शाम हल्द्वानी-भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर एक युवक सड़क किनारे से गहरी खाई में जा गिरा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों की मदद से युवक को जब रेस्क्यू कर बाहर निकला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।
भीमताल थाना प्रभारी जगदीप नेगी ने बताया कि बोहराकून के पास सड़क किनारे से एक युवक पैर फिसलने से खाई में गिर गया। पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि पंकज बाला नाम का यह युवक हल्द्वानी में पीओपी का काम करता था और वह शादीशुदा था। अपने दोस्त पंकज विश्वास के साथ भीमताल आया हुआ था जहां घटना हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *