अपराध

खराब आम बताकर युवक फेंक रहे थे महिला की लाश, रेहड़ी वाले के वीडियो बनाने पर हो गये फरार

 

लुधियाना।  लुधियाना में फिरोजपुर रोड पर उस समय सहम का माहौल बन गया जब एक बोरी में महिला की लाश बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस को इसके बारे में सूचित किया गया।
जानकारी में सामने आया कि दो बाइक सवार 2 युवकों ने एक युवती का शव बोरी में डालकर फिरोजपुर रोड पर डिवाइडर पर फेंका। वहां मौजूद एक रेहड़ी वाले ने युवकों से बोरी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वह खराब आम फेंकने आए हैं। जब रेहड़ी वाले ने बोरी चेक की तो उसमें युवती का शव था। लोगों ने तुरंत आरती चौक पर खड़े पुलिसकर्मियों से घटना की सूचना दी। शव फेंकते हुए लोगों ने उनका वीडियो तक बना लिया। जब तक पुलिस मौके पर आई युवक बाइक छोड़कर फरार हो गए। युवती की नाक से खून निकल रहा था। रेहड़ी वाले ने जानकारी देते हुए कहा कि मैं नान बना रहा था। तभी 2 लोग नीले रंग की बाइक पर आए और फ्लाइओवर के नीचे डिवाइडर पर बाइक के आगे रखी बोरी फेंकने लगे। मेरे पास खड़े लड़के ने कहा कि ये लोग यहां पर बोरी क्यों फेंक रहे हैं। यह देखकर हम दोनों उन लोगों के पास गए और पूछा कि बोरी में क्या है और यहां क्यों फेंक रहे हो, इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हम खराब आम फेंक रहे हैं। हम लोगों को उन पर शक हो गया। हमने उनकी बाइक साइड में रुकवाई और वीडियो बनाने लगे। जिस युवक ने बोरी पकड़ी थी उसने नीले रंग की सिक्योरिटी गार्ड की ड्रेस पहन रखी थी। जब हम उनका वीडियो बनाने लगे तो उन्होंने हाथापाई करनी शुरू की। फिर पुलिस को इस बारे में सूचना दी गई। जिसके बाद युवक वहां बाइक छोड़कर फरार हो गए। बोरी को चेक किया तो उसमें महिला की लाश थी। फिलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *