उत्तराखंड

केन्द्र के दिशा निर्देशों की प्रतिक्षा, 23 लाख से अधिक परिवारों को दिया जाएगा 3 माह का एडवांस राशन

देहरादून । उत्तराखंड में 23.80 लाख राशन कार्डधारक परिवारों को खाद्यान्न की निर्बाध आपूर्ति जारी रहेगी। इन राशन कार्डधारकों को अगले तीन माह का खाद्यान्न अग्रिम देने की तैयारी है। इसके लिए केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों की प्रतीक्षा की जा रही है।
आतंकियों के विरुद्ध भारत के आपरेशन सिंदूर को देखते हुए प्रदेश में खाद्यान्न की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार ने कमर कस ली है। अगले चार माह के लिए लगभग 16 लाख क्विंटल खाद्यान्न का भंडारण किया जा चुका है। इसके बाद के चार महीनों यानी दिसंबर तक खाद्यान्न की व्यवस्था अगले पखवाड़े तक की जा रही है।
प्रदेश में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवारों और अंत्योदय समेत 13 लाख से अधिक राशनकार्डधारक हैं। इन परिवारों को प्रतिमाह प्रति यूनिट पांच किलो खाद्यान्न दिया जा रहा है। इसमे तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं सम्मिलित है।अंत्योदय परिवार को प्रतिमाह कुल 35 किलो खाद्यान्न में 15 किलो गेहं और 20 किलो चावल मिलता है। कोरोना काल के बाद से केंद्र सरकार इस योजना के लाभार्थियों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध करा रही है। इसके अतिरिक्त राज्य खाद्य योजना के लगभग 10 लाख राशनकार्डधारक हैं।केंद्र सरकार के निर्देश पर प्रदेश सरकार सभी राशनकार्डधारकों को मिलने वाले खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू रखने पर विशेष जोर दे रही है। यद्यपि, उत्तराखंड आपदा के प्रति संवेदनशील है। ऐसे में वर्षाकाल से पहले ही पर्वतीय क्षेत्रों में चार माह के खाद्यान्न का भंडारण किया जाता है। आतंकरोधी कार्रवाई के दृष्टिगत खाद्य विभाग ने अपने 196 गोदामों में अगले चार माह के लिए खाद्यान्न का भंडारण किया है। इसमें पांच लाख क्विंटल गेहूं और 11 लाख क्विंटल चावल है।
खाद्य आयुक्त एचसी सेमवाल ने सभी जिलापूर्ति अधिकारियों को खाद्यान्न वितरण की निर्बाध व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके आगे भी चार माह यानी दिसंबर के लिए खाद्यान्न का भंडारण किया जाएगा। खाद्य विभाग लगातार भारतीय खाद्य निगम के साथ इस संबंध में संपर्क बनाए हुए है। एक पखवाड़े के भीतर निगम से चार लाख क्विंटल गेहूं मिलेगा। इसे भी जिलों में तुरंत पहुंचाया जाएगा। केंद्र सरकार के साथ खाद्य विभाग के आला अधिकारियों की वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक हो चुकी है।
कार्यक्रम में पीआरएसआई देहरादून चौप्टर के कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य वैभव गोयल, आकाश शर्मा, अनिल वर्मा, प्रताप बिष्ट, संजय बिष्ट, पुष्कर नेगी, सुधीर राणा, अमन नैथानी, संजय सिंह, अशोक कुमार, सुनील कुमार, संजय पांडेय मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *