शिक्षा

कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को आजीवन उपलब्धि सम्मान से किया जाएगा सम्मानित

 

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा समानित किया जा रहा है। भारत गौरव अवार्ड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष भारत गौरव पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है। जिसमें विशिष्ट कार्यों को संपादित करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया जाता है। भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन, नई दिल्ली द्वारा प्रत्येक वर्ष संसदीय सेवा, सरकारी सेवा, शिक्षा, खेल, कला-संस्कृति, चिकित्सा, सामाजिक न्याय, महिला सशक्तिकरण, पत्रकारिता, विज्ञान एवं तकनीक औद्योगिक क्षेत्र, पर्यटन, समाज सेवा आदि क्षेत्रों में काम करने वाली विभूतियों को सम्मानित करता आया है। इस वर्ष 11राज्यों के विशेष कार्य करने विभूतियों को सम्मान दिया जा रहा है। जिसमें उत्तराखंड राज्य से विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट को शिक्षा जगत में बेहतर कार्य करने एवं नवाचार अपनाने को लेकर सम्मानित किया जा रहा है। कुलपति प्रो बिष्ट को आगामी 31जुलाई को दिल्ली में आयोजित होने वाले भारत युवा सम्मानसमारोह में आजीवन उपलब्धि सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। भारत गौरव अवॉर्ड फाउंडेशन के महासचिव डॉक्टर संदेश यादव ने सम्मान की घोषणा करते हुए इस समारोह के लिए आमंत्रित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *