कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत का  ज़मीन फर्जीवाड़ा करने वालों पर सख़्त एक्शन, दर्जन भर मामलों में दिया मुकदमा दर्ज करने का  निर्देश

आम जनमानस से की भूमि खरीदने से पहले भूमि की  सब रजिस्ट्रार से जांच करा लेने की अपील

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सर्किट हाउस काठगोदाम में  कुमाऊं मंडल के लैंड फ्रॉड मामलों की समीक्षा की। बैठक में आयुक्त द्वारा 14 मामलों में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए गए है। कुमाऊं मंडल के 6 जिलों में 37 लैंड फ्रॉड के मामलों की समीक्षा की गई।  इनमें जमीनी फर्जीवाड़ा और प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा एक जमीन को कई बार बेचने जैसे मामले थे, यही नहीं भू माफियाओं ने कई सरकारी जमीनों को भी बेच दिया है।  आयुक्त ने समीक्षा में नैनीताल जनपद के 6 मामले और उधमसिंहनगर के 5 मामले पिथौरागढ़ के एक मामले में मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
आयुक्त ने आम जनमानस से अपील की है भूमि क्रय करने से पहले भूमि की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा सर्व प्रथम भूमि खरीदने से पहले उस भूमि की लेटेस्ट खतौनी तहसील से प्राप्त कर सब रजिस्टार से उसकी जांच करा लें ताकि यह जमीन 15 सालां से किन-किन हाथों में गयी है, जिस जमीन को क्रय किया जा रहा है क्या न्यायालय में कोई विवाद तो नही है।  उन्होंने कहा यह भी जांच करें कि कहीं जमीन बैंक में बंधक तो नहीं है। आयुक्त रावत ने कहा कि जमीन खरीदने से पहले जांच जरूरी है जिससे भविष्य की परेशानियों एवं धोखाधड़ी से बच सकते हैं। उन्होंने कहा कि भूमि क्रय करने  पश्चात भूमि की बाउन्ड्री अवश्य करा लें।
शिकायतकर्ता सुमन कुमार पुत्र स्व. सुरेन्द्र, ग्राम पैगा, तहसील काशीपुर, उधमसिंहनगर ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र रजिस्टर में पंजीकरण  पर मृतक तरसेमलाल पुत्र रामसरण का नाम अंकित नहीं होने के आधार पर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का वसीयतनामे के प्रयोग के सम्बन्ध में,नीरज कुमार राजपूत, निवासी हल्द्वानी ने भूमि खरीद फरोख्त में हेमन्त कुमार सैनी को 10 लाख रुपये का फायदा होने पर की गई शिकायत के सम्बन्ध में,लालसिंह मेहता पुत्र लछम सिंह मेहता, लालडाठ बिठौरिया के साथ ठगी धोखाधड़ी व प्लाट उपलब्ध न कराये जाने के सम्बन्ध में शिकातय आई थी।
आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे ने  कहा कि  भूमि संबंधी कोई शिकायत या सुझाव पुलिस से संबंधित हो तो मोबाइल नंबर 807 77 13006 पर संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में आईजी कुमाऊं नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी पंकज भट्ट,अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अपर आयुक्त जीवन सिंह नगन्याल, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *