अपराध

किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप, पुलिस ने शुरू की तलाश

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र में मानसिक रूप से कमजोर किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने का मामला सामने आया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी को बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी ने बताया कि यूपी के संभल का रहने वाला एक परिवार यहां रहता है। पुलिस को दी गई शिकायत में परिवार के मुखिया ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री मानसिक रूप से कमजोर है। आरोप है कि दो नवंबर को उसकी बेटी बिना बताए चली गई। आरोप हैकि पड़ोसी युवक उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। एसएसआई मनोहर सिंह रावत ने बताया कि इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द किशोरी को ढूंढ लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *