Tuesday, July 28, 2026
Latest:

कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

पौड़ी। कोटद्वार हाईवे पर गाड़का महर गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक अन्य महिला घायल हो गईं. बताया जा रहा है कि कार सवार तीनों लोग पौड़ी से दिल्ली जा रहे थे। मौके पर पहंुची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह पौड़ी कोटद्वार हाईवे पर पैडुल में गाड़का महर गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर नीचे खेतों में जा गिरी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही जान चली गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल महिला को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जहां से उसे एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेज दिया गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे की जानकारी जुटाई। पौड़ी पुलिस की मानें तो हादसे में बुरांसी गांव निवासी वीर सिंह पंवार (62) पुत्र कोतवाल सिंह और सितोनस्यूं डूंगी निवासी बीरा देवी (60) पत्नी सोबन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, वीर सिंह पंवार की पत्नी सुनीता पंवार (58) गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग पौड़ी से दिल्ली जा रहे थे। पुलिस के अनुसार वाहन वीर सिंह पंवार चला रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *