सरोकार

कानूनों की जानकारी देने को पुलिस ने लगाई महिलाओं की चौपाल

 

पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने पौड़ी गांव में सोमवार को चौपाल लगाई। पुलिस ने चौपाल में महिलाओं को नए कानूनों और साइबर अपराधों के विषय में दी जानकारी दी गई। महिला हेल्प लाइन प्रभारी महिला उपनिरीक्षक अनीता नेगी ने अपनी टीम के साथ पौड़ी गांव में जाकर महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता-2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम-2023 तीन नए संशोधित कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।बताया कि नया कानून पीड़ित केंद्रित दृष्टिकोण पर आधारित है। इसमें पीड़ितों की भागीदारी, आसान न्याय प्रक्रिया और पारदर्शिता के प्रवाधान हैं। नए कानून में गैर कानूनी श्रम, बेजुबानों से उपेक्षापूर्ण आचरण के साथ-साथ भूमि अथवा पानी जैसी संपति विवादों में अपनाई जाने वाली प्रक्रियाएं भी शामिल की गई है। उन्होंने पुलिस की कार्यशैली के विषय में भी जानकारी दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *