Wednesday, September 16, 2026
Latest:
अपराध

कांवड़िए की वेषभूषा में अज्ञात युवक का का शव मिलने से सनसनी

हरिद्वार। लंढौरा क्षेत्र के खेमपुर गांव में तालाब के पास एक अज्ञात कांवड़िए का शव बरामद। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। पुलिस को सूचना मिली कि खेमपुर के गांव के पास एक कांवड़िए का शव पड़ा है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। युवक की उम्र 30 वर्ष के आसपास बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
पुलिस स्टेशन प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि युवक कांवड़िए की वेशभूषा में है। जिसके पास कोई सामान नहीं था और न ही कोई आईडी मिली है। शव को कब्जे में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *