Tuesday, July 28, 2026
Latest:

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर महिला कांग्रेस ने मरीजों को बांटे फल 

देहरादून। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा व नजमा खान द्वारा दून अस्पताल के परिसर व आस पास बैठे गरीब लोगों में फल, जूस, बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए आशा मनोरमा डोबरियाल शर्मा ने कहा कि जन-जन की प्रिय और हम सब की प्रेरणास्रोत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज हम सबको बताना चाहते हैं कि श्रीमती सोनिया गांधी त्याग की मूर्ति हैं। जब केन्द्र में कांग्रेस की सत्ता आई थी तो उन्होंने प्रधानमंत्री के पद को त्याग दिया था। वह गरीब व शोषित वर्ग के लिए मसीहा से कम नहीं।

सुश्री शर्मा ने कहा कि श्रीमती सोनिया गांधी जन-जन की प्रिय और हम सब की प्रेरणास्रोत हैं। वह महिला सशक्तिकरण की बेजोड़ मिसाल हैं, हम सब लोग ईश्वर से उनकी दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन की प्रार्थना करते हैं। नजमा खान ने भी श्रीमती सोनिया गांधी की दीर्घायु व स्वस्थ्य जीवन के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर बाला शर्मा, अनुराधा तिवारी, बबीता, हेमा पुरोहित, डाॅ जसविन्दर सिंह गोगी, मनीष नगापाल, मोहन काला, अनिल नेगी व पूरन सिंह रावत सहित भारी संख्या में मौजूद पार्टी  कार्यकर्ताओं  ने भी मरीजों व असहायों को फल प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *