उत्तराखंड

कमरे में फंदे पर झूलती मिली 11वीं का छात्र की लाश, जांच में जुटी पुलिस

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत टिहरी विस्थापित कॉलोनी में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिवार में कोहराम मच गया, जबकि इलाके में शोक की लहर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अभिनव चौहान (17 वर्ष) पुत्र समीर चौहान उर्फ कुलदीप चौहान के रूप में हुई है। अभिनव 11वीं कक्षा का छात्र था और ऑनलाइन पढ़ाई कर रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। उसके पिता फरीदाबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करते हैं और घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। परिजनों ने बताया कि बीती रात करीब दो बजे अभिनव खाना खाकर अपने कमरे में गया था। रात तीन बजे तक किसी से फोन पर बात करता रहा। इसके बाद सुबह जब उसकी मां उसे देखने कमरे में गईं तो उन्होंने देखा कि अभिनव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही मां बदहवास हो गईं और परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर रानीपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। एसएसआई नितिन चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *