Saturday, July 25, 2026
Latest:

कंडीसौड़ गांव के नितिन गुसाईं बनेंगे इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट, ऑल इंडिया मैरिट में रहे छठवें स्थान पर 

 

टिहरी (गढ़वाल)। जनपद के कंडीसौड़ गांव के 22 वर्षीय नितिन गुसाई ने इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG ) की परीक्षा में (भारतीय तटरक्षक बल ) में देश में छठवी रैंक प्राप्त की है। वह असिस्टेंट कमांडेंट के लिए चयनित हुए हैं। उनके पिता पुलम सिंह गुसाईं का पिछले साल 53 साल की उम्र में देहांत हो गया था। नितिन ने अपने पिता का सपना पूरा किया है। उनकी इस कामयाबी से थौलधार ब्लॉक के लोगों ने खुशी जताई है।

नितिन गुसाईं राजकीय इंटर कॉलेज छाम कंडीसौड़ से सातवीं की पढ़ाई करने के बाद  आठवीं कक्षा में देहरादून आ गए थे। उन्होंने 12वीं डीएवी इंटर कॉलेज  डिफेंस कॉलोनी, देहरादून से किया। उसके बाद डीडी डिग्री कालेज से पीसीएम ग्रुप से बीएससी परीक्षा पास की। इसके साथ – साथ  वह सीडीएस और एसएसबी की तैयारी करते रहे। वह 1 दिन में 12 घंटे से अधिक पढ़ाई करते थे।सर्विस सिलेक्शन बोर्ड एसएसबी में वह सातवीं बार सफल हुए। नितिन ने बताया कि, उन्होंने हाईस्कूल से ही ठान लिया था कि उन्होंने सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में सेलेक्ट होने संकल्प लिया और पूरी लगन से वह इसी की तैयारी करते रहे।

इस साल फरवरी में उन्होंने आईसीजी का चंडीगढ़ में रिटर्न दिया था। फिर उनकी सर्विस सिलेक्शन बोर्ड (एसएसबी) द्वारा उनका स्क्रीनिंग टेस्ट जुलाई में गोवा में हुआ। उनका अगस्त में नोएडा में इंटरव्यू हुआ। फिर मेडिकल दिल्ली बेस अस्पताल में हुआ। चार स्टेप्स में सफलता के बाद वह  इंडियन कोस्ट गार्ड में असिस्टेंट कमांडेंट के लिए कल 14 दिसंबर को घोषित हुए परिणाम में चयनित हुए हैं। उनकी मेरिट में छठवी रैंकिंग है। वह  25 व 26 दिसंबर को इंडियन नेवल एकैडमी, एझिमाला, जिला कन्नूर,  केरला में ट्रेनिंग के लिये ज्वाइनिंग करेंगे । नितिन अपने भाई बहन के साथ सरस्वती विहार,  देहरादून में रहते हैं, जबकि उनकी मां कंडीसौड़ गांव में रहती हैं।

गौरतलब है कि पहले भारतीय नौसेना के वाइस एडमिरल रैंक के अधिकारी इंडियन कोस्ट गार्ड के महानिदेशक बनते थे,  लेकिन कुछ समय से अब इंडियन कोस्ट गार्ड सर्विस से महानिदेशक बनने लगे हैं, जिसमें आईसीजी के पहले 22 वें डीजी राजेन्द्र सिंह रहे हैं। वह जौनसार देहरादून के हैं।

कंडीसौड़ गांव के वरिष्ठ पत्रकार शीशपाल गुसाईं ने बताया कि इस सफलता पर नितिन गुसाईं का गांव में सम्मान किया जाएगा। किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के बच्चे के लिए ऑल इंडिया  परीक्षा को छठवीं रैंक में पास कर लेना बड़ी बात है । उन्होंने कहा कि आसपास के युवाओं के लिए नितिन प्रेरणा बनेंगे। कंडीसौड़ गांव के सुमन सिंह गुसाईं,  बुद्धि सिंह गुसाईं, चमन सिंह गुसाईं, राजेंद्र सिंह गुसाईं , राकेश सिंह गुसाईं , पूर्व प्रधान गंभीर सिंह गुसाईं, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती शैला गुसाईं,  भूपेंद्र सिंह गुसाईं, हीरा सिंह गुसाईं, कीर्ति सिंह गुसाईं, प्रवीण सिंह गुसाईं, अरविंद सिंह गुसाईं, संजय सिंह गुसाईं, शिव सिंह गुसाईं  व अतुल गुसाईं ने नितिन गुसाईं की सफलता पर खुशी प्रकट करते हुए बधाई  दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *