Friday, July 24, 2026
Latest:

ऐतिहासिक झंडा मेले की तैयारियां जोर पर

 

रविवार से आने लगेंगी संगते

देहरादून। 12 मार्च से शुरू होने जा रहे देहरादून के ऐतिहासिक झंडा मेले की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। इस क्रम में श्री गुरु राम राय दरबार साहिब में झंडेजी की विशेष पूजा व अरदास की गई।
इसके बाद दरबार साहिब से सज्जादा गद्दीनशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के नेतृत्व में नौ सदस्यीय जत्था हरियाणा के अराईयांवाला के लिए रवाना हुआ। जहां श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों के बीच 60 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण किया गया। रविवार से दरबार साहिब में संगतों के आने का क्रम शुरू हो जाएगा।सुबह दरबार साहिब से रवाना होने के बाद जत्था दोपहर अराईयांवाला पहुंचा। पूरे श्रद्धाभाव से पुराने झंडेजी को उतारने के बाद दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल व पंचगब्यों के साथ स्नान कराया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे झंडेजी का आरोहण किया।
इस दौरान पूरा परिसर श्री गुरु राम राय महाराज के जयकारों से गुंजायमान रहा। संगत को प्रसाद व लंगर वितरित किया गया। श्री झंडा मेला आयोजन समिति के व्यवस्थापक केसी. जुयाल ने बताया कि मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। 12 मार्च को झंडेजी के आरोहण के साथ मेला शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *