ऋषिकुल के गेस्ट हाउस से पकड़ा सैक्स रैकेट

हऱिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ऋषिकुल के श्री गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापा मारकर चार महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक हालत में पकड़कर गिफ्तार किया गया है। उसके पश्चात मानव तस्करी निरोधक दस्ता और मायापुर की टीम सभी को हिरासत में लेकर चैकी ले गई। जहां पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि गेस्ट हाउस के रजिस्टर में किसी की भी एंट्री नहीं की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह सूचना मिली थी ऋषिकुल में श्री गेस्ट हाउस में देह व्यापार किया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। जहां पुलिस को एक प्रेमी युगल के साथ ही दो महिलाएं और दो अन्य पुरुष कमरों में आपत्तिजनक हालत मिले। पुलिस सभी को पूछताछ के लिए मायापुर चैकी ले आयी। कोतवाली प्रभारी भावना कैंथोला ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *