अपराध

ऊर्जा निगम की टीम ने मारा छापा, बारह लोगों के घर पकड़ी बिजली चोरी

रुड़की। बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम ने क्षेत्र के सिरचंदी गांव में छापेमारी की। इस दौरान बारह लोगों के घर बिजली चोरी पकड़ी गई। पुलिस के अनुसार बिजली चोरी की सूचना पर ऊर्जा निगम की टीम ने घर क्षेत्र के सिरचंदी गांव में छापेमारी की। ऊर्जा निगम टीम की कार्यवाही को देखते हुए लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आनन फानन में केबल उतारने लगे। चुड़ियाला बिजली घर पर उपस्थित अभियंता वसीम ने पुलिस को तहरीर देकर 12 लोगों को नाम दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नाम दर्ज अब्दुल सततार, नूर हसन, जीसान, शकील, इरशाद, उजेब, हसीब, दिलबहार, इस्राईल, जवाद, जुनेद, जावेद, निवासी सिरचंदी थाना भगवानपुर के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। भगवानपुर थाना प्रभारी सूर्य भूषण नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *