उत्तराखण्ड में 12 दिसंबर से मौसम में बदलाव की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में 12 दिसंबर को मौसम में बदलाव आने की संभावना बनी है। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं पाला पड़ने की भी संभावना जताई गई है। मौसम में बदलाव के बाद ठंड में वृद्धि हो सकती है। वहीं, अब ठंडक ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून में ठिठुरन बढ़ गई है। कुछ क्षेत्रों में रात के समय हल्का कोहरा भी छाने लगा है।
मौसम विभाग ने  मंगलवार को हरिद्वार और उधम सिंह नगर में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने लोगों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील भी की है। रविवार को देहरादून, पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 से 3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। इसके कारण सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *