उत्तराखंड सूचना विभाग ने जारी किया वार्षिक कलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखंड का’, मुख्यमंत्री धामी ने किया विमोचन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में सूचना एवं लोक संपर्क विभाग, उत्तराखंड के वार्षिक कलेंडर नमामि देवभूमि ‘संकल्प नये उत्तराखंड का’ का विमोचन किया। इस वार्षिक कलेंडर के माध्यम से उत्तराखंड के प्रमुख धार्मिक स्थलों, पर्यटन स्थलों, उत्तराखंड की शिल्पकला, चित्रकला, लोककला एवं पौराणिक मंदिरों की जानकारी फोटो के माध्यम से दी गई है। इस वार्षिक कलेंडर में जन जागरूकता के दृष्टिगत महिला हेल्पलाईन नंबर 1090, किसान कॉल सेंटर नंबर 1551, सीएम हेल्पलाईन नंबर 1905, चाइल्ड हेल्पलाईन नंबर 1098, आयुष्मान उत्तराखंड हैल्पलाईल नंबर 104 एवं आपदा कॉल सेंटर नंबर 1070 की जानकारी भी दी गई है।
इस अवसर पर सचिव शैलेश बगोली, सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक आशिष त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक डॉ. नितिन उपाध्याय, उप निदेशक मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं रवि बिजारनियां उपस्थित थे।

