उत्तराखंड में फिर  बढ़ने लगा है कोरोना संक्रमण,  मौतों का सिलसिला भी  शुरू

देहरादून। कुछ वक्त की राहत के बाद उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना संक्रमण रफ्तार पकड़ने लगा है। संक्रमण के के चलते सामने आ रहे मौतों के आंकड़े शुरूआती कमी के बावजूद भविष्य के लिए  खतरे का संकेत देने लगे हैं। गुरुवार को सामने आई संक्रमितों की तादाद कुछ ऐसा ही इशारा कर रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आज के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार,  राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के कुल 99 नए मामले सामने आए हैं। डराने वाली खबर  यह है कि इस दौरान 2 संक्रमि​तों की मौत भी हुई है। बुलेटिन के अनुसार,  पिछले  24 घंटों के दौरान विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 23 संक्रमित लोग ठीक होने  के बाद घरों को लौटे हैं। आज की दो मौतों के साथ ही इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक कोराना से अपनी जान गंवाने वालों की संख्या कुल 283 हो चुकी है। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान देहरादून में 62, नैनीताल में 13, हरिद्वार में 11, पिथौरागढ़ में 4, अल्मोड़ा व टिहरी में 3—3, चमोली में 2 और पौड़ी में एक  व्यक्ति की कोरोना जांच रिपोर्ट  पॉजिटिव पायी गई। अच्छी बात यह रही कि बागेश्वर, चंपावत, रुदप्रयाग, उधमसिंहनगर व उत्तरकाशी में  एक भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। वर्तमान समय में कोरोना संक्रमण के देहरादून में 309, हरिद्वार में 43 और नैनीताल में 45 एक्टिव मामले हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण से ठीक होने की दर 95.66% हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *