उत्तराखंड में जारी है बारिश का कहर, स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को भी लगातार बारिश का दौर जारी है। पौड़ी शहर तथा इससे सटे क्षेत्रों में एक घंटे से बारिश हो रही है। जिले में 1 एनएच, 4 राज्य मार्ग सहित 45 से अधिक मोटर मार्ग बाधित हैं। वर्षा को देखते हुए 12 वीं तक के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश है। रुद्रप्रयाग में भी सुबह से ही बारिश हो रही है। केदा नगर व आसपास क्षेत्र में बुधवार की सुबह से लगातार हो रही वर्षा ने आमजन की परेशानी फिर बढ़ा दी है। कई जगह जल भराव से लोग प्रभावित हुए हैं। जनपद टिहरी गढ़वाल के ढालवाला औद्योगिक क्षेत्र में जंगल से आने वाला पानी आबादी में स्थित कारखाने में घुस गया। कई फैक्ट्रियों में उत्पादन प्रभावित हुआ है। यह क्षेत्र हालांकि ऊंचाई में स्थित है, यहां स्थिति यह है कि भूमिगत जल स्तर सतह तक पहुंच गया है। यहां लगे हैंडपंप और बोरवेल से स्वंय पानी निकल रहा है। कारखाना स्वामी और मजदूर अपने स्तर पर पानी निकालने में जुटे हैं। आबादी क्षेत्र में भी जल भराव से काफी नुकसान हुआ है।रनाथ समेत पूरे जिले में हो बारिश लगातार जारी है। गौरीकुंड व बदरीनाथ हाईवे सुचारू है, वहीं जिले में 18 मोटर मार्ग अवरूद्ध हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *