सरोकार

ई रिक्शा हाईवे पर किए गए प्रतिबंधित, चालकों ने की रूट चार्ट बनाने की मांग

 

विकासनगर।  हाईवे पर प्रतिबंधित किए जाने के बाद ई-रिक्शा संचालकों ने बैठक को आयोजन किया। बैठक में ई-रिक्शा चालकों ने उनके लिए रूट चार्ट बनाने की मांग की। इस दौरान एक ही जगह ई-रिक्शा खड़ा न करने और यातायाता में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने पर सहमति बनी। बाबूगढ़ स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जनसंघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि उनका उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। लेकिन उन्हें भी यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करना होगा। जिससे कि शहर में अनावश्यक जाम न लगे। नेगी ने कहा कि सभी का दायित्व बनता है कि यातायात सुचारु रखने में पुलिस-प्रशासन की मदद करें। एक ही झुंड में सड़कों पर न चले। इससे शहर में अनावश्यक रूप से जाम की स्थिति बन जाती है। बैठक में सभी रूटों के अध्यक्षों का चयन एवं दो-तीन दिन के भीतर सुझाव मोर्चा के समक्ष रखने का प्रस्ताव आया। नेगी ने कहा कि इस संबंध में बैठक में रख प्रस्तावों से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी विकास नगर को अवगत कराया जाएगा। जिससे भविष्य में इनका शोषण न हो सके। बैठक में मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, मोहम्मद असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, नदीम तथा ई रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष अश्वनी प्रसाद, बिल्लू गिल्बर्ट, जगबीर, सफीक पांडे, भगत, नाजिर, सोनू, सलमान, चरण सिंह, संदीप, बाबू, अरविंद रोहिल्ला, अनिल, अली अहमद, सुशील, जसवीर सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *