आप ने की अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग

 

हरिद्वार। अग्निपथ योजना के विरोध में यहां आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए सरकार से इस योजना को तत्काल वापस लेने की मांग की। चंद्राचार्य चौक पर एकत्रित हुए आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सेना में जाने के इच्छुक युवाओं के साथ केंद्र सरकार ने दगाबाजी की है। 4 साल नौकरी करने के बाद यह युवा दोबारा बेरोजगार होकर सड़कों पर आ जाएंगे। लेकिन सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। आपनेता नरेश शर्मा ने कहा कि हमारी पार्टी पूरे प्रदेश में जिला तहसील स्तर पर धरने प्रदर्शन का पुतला फूंकने का काम कर रही है।इसी क्रम में रविवार को हरिद्वार में भी केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना का विरोध किया गया था। उन्होंने केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को तत्काल वापल लिए जाने की मांग की है। अग्निपथ योजना  के विरोध के बीच भारतीय सेना ने जरूरी नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। भर्ती के लिए जारी इस नोटिफिकेशन के मुताबिक, जुलाई में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएगा। भारतीय सेना के नोटिफिकेशन के मुताबिक, 8वीं और 10वीं पास युवा भी इसमें अप्लाई कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *