उत्तराखंड

आपदा प्रभावित परिवारों को कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने प्रदान की राहत सामग्री

 

राजेन्द्र शिवाली
कोटद्वार। विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के तहसील बीरोंखाल के ग्राम सुकई में पिछले माह आई आपदा से प्रभावित परिवारों को क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने राहत सामग्री का वितरण किया। ग्राम सुकई में 22 मई को आई आपदा से कई परिवार प्रभावित हुए थे। आपदा के दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने तुरंत एक्शन लेते हुए 24 घंटे से भी कम समय में पीडब्ल्यूडी एवं एनएच के मार्गों को खुलवा कर यातायात सुचारू करवाने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया था। उन्होंने सुकई के 30 प्रभावित परिवारों को मानक के अनुसार तात्कालिक मदद के तौर पर 2500 से लेकर 5000 रुपए तक की आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई। सतपाल महाराज ने सुकई पहुंच कर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री का वितरण कर विभागीय अधिकारियों को प्रभावितों को हरसंभव मदद उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने बताया कि सुकई गांव की लघुडाल खंड द्वारा पंपिंग सिंचाई योजना के पाइप से गांव के ऊपर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की मांग थी ताकि उस पानी का उपयोग पीने के लिए किया जा सके। इस योजना के मूल स्रोत पर नदी के किनारे विभाग द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विकासखंड स्तर से पुलिया निर्माण स्नानागार, पुस्ता, संपर्क मार्ग, चैकडैम और सीसी मार्ग सहित 15 योजनाओं के प्रकरण दैवीय आपदा से स्वीकृति हेतु गतिमान हैं। राहत सामग्री वितरण के दौरान सुकई के प्रधान संदीप सिंह नेगी, तहसीलदार आनंद पाल सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *