उत्तराखंड

आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन,

 

मेष राशि
आज आपके कार्यों की परीक्षा हो सकती है। इसलिए आज के दिन कार्य को लेकर सावधानी बरतें। कोई मित्र या परिवार का सदस्य आपसे कुछ मांग सकता है। आप उसकी मदद करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य संबंधी कुछ छोटी-मोटी चिंताएं संभावित हैं। लेकिन चिंता की बात नहीं है। आपका दयालुपन सबको पसंद आ सकता है। क्रोध पर नियंत्रित करने की आवश्यकता है।
क्रोध पर नियंत्रण रखें।

 

वृष राशि
आज के दिन सफलता आपको मिलने की ज्यादा उम्मीद है। किसी कार्य की आज आप शुरुआत भी कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को आज कार्यस्थल पर कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वहीं पर आज आप किसी पुराने मित्र से मुलाकात कर सकते हैं। कड़ी मेहनत करें, सफलता जरूर मिलेगी।

 

मिथुन राशि
आज आप अपनी इच्छा अनुसार कार्य कर सकते हैं। लाभ मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको लुभावने ऑफर मिल सकते हैं लेकिन आपको धोखाधड़ी से बचकर कार्य करने की जरूरत है। आपका भावुक पक्ष आज आपको लाभ पहुंचा सकता है। अनावश्यक खर्च करने से बचें नहीं तो आपको बाद में पछतावा करना पड़ सकता है। अनावश्यक खर्च करने से बचें।

 

कर्क राशि
आज आपको अपनों से सतर्क होकर कार्य करने की जरूरत है। विदेश जाने वाले लोगों के लिए सही समय है। दोस्तों से मदद मिलने की संभावना है। आय के कोई नवीन विचार आपके दिमाग में आ सकता है। प्रेमी के साथ आज आप समय बिता सकते हैं। व्यापार आपका लाभदायक रहेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें।

 

सिंह राशि
अगर आप अपने प्रेमी को समय नहीं देंगे तो वह आज आपसे नाराज हो सकता है। इसलिए प्रेमी को आज समय दें। यात्रा के दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। हालांकि स्वास्थ्य आज आपका सामान्य रहेगा। आज किसी के प्रति आप ईर्ष्या का भाव मन में रख सकते हैं, जो सही नहीं है। वित्तीय मामलों में आज लाभ होगा। आज की सलाह: किसी के प्रति ईर्ष्या का भाव न रखें।

 

कन्या राशि
आज आप किसी के ऊपर कोई ऐसी टिप्पणी कर सकते हैं, जिसकी वजह से कुछ लोग बिगड़ सकते हैं। विद्यार्थी वर्ग को आज लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। आर्थिक रूप से भी लाभ की संभावना है। परिवार को आज आप समय देने का प्रयास करें। परिवार के साथ समय बिताने का प्रयास करें।

तुला राशि
आज लोग आपके शांतिपूर्ण व्यवहार से प्रभावित होंगे। जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। आज रात आपका पार्टनर आपको किसी खास चीज़ से आश्चर्यचकित कर सकता है। जिसकी वजह से आपका प्रेम और बढ़ जाएगा। सहकर्मियों की मदद करने से काम बहुत तेजी से पूरा हो जाएगा। व्यापार अगर पार्टनर के साथ कर रहे हैं तो वहां भी लाभ की संभावना है। पार्टनकर की बातों पर ध्यान देकर कार्य करें।

 

वृश्चिक राशि
आज आप भविष्य को लेकर कुछ चिंता व्यक्त कर सकते हैं। प्रेमी के साथ शाम का समय बिताने का प्रयास करें। आज अपनी वित्तीय स्थिति का मूल्यांकन जरूर करें। ताकि भविष्य को लेकर कोई कार्य योजना बना सकें। मित्रों से सतर्क होकर कार्य करने का प्रयास करें। प्रेमी आज आपको कोई सरप्राइज दे सकता है। प्रेमी के साथ समय बिताएं।

 

धनु राशि
आज आपको कोई अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। आज कोई आपको परेशान करने का प्रयास करेगा लेकिन आप उसके मंसूबे पर पानी फेर सकते हैं। आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। व्यापार को लेकर दिन आपका सामान्य रहने वाला है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने की योजना बना सकते हैं। व्यापार को लेकर नई स्कीम बनाने का प्रयास करें।

 

मकर राशि
आज आपको टीम के साथ कार्य करने पर लाभ मिलेगा। यदि आप छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षा के लिए अनुभवी लोगों से सलाह ले सकते हैं। आपकी काफी मदद होगी। अपनी पसंद और इच्छाओं पर काबू रखने का प्रयास करें। वित्तीय निर्णय लेने के लिए यह अच्छा दिन नहीं है। इसलिए आज के दिन व्यापार को लेकर सतर्क रहें। व्यापार को लेकर सोच-विचार करें।

 

कुंभ राशि
आज मित्रतापूर्ण सलाह को नजरअंदाज करने का प्रयास करें। नहीं तो आप झांसे में आकर कोई नुकसान उठा सकते हैं। परिवार के साथ अपनी कीमती समय बिताएं। प्रेमी को भी समय देने का प्रयास करें। अपनी रणनीतियों को सबसे गुप्त रखने का प्रयास करें। पार्टनर को यात्रा पर ले जाने का प्रयास करें। चिंता तथा तनाव से दूरी बनाकर रहें। अपनी योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें।

 

मीन राशि
आज आपको कोई नाराज कर सकता है। लेकिन आपको शांति बनाए रखना है। छात्रों को अपार सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा लेकिन कुछ लोगों को आंख में कोई समस्या हो सकती है। जिसके लिए आपको डॉक्टर के भी पास जाना पड़ सकता है। शांति के साथ कार्य करने का प्रयास करें। शांति बनाए रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *