उत्तराखंड

आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

 

मेष-
आज आपका धैर्य खत्म हो सकता है और काम में नुकसान भी हो सकता है, लेकिन खुद को शांत रखने की कोशिश करें। अगर कोई काम अटका हुआ है तो उसे आज ही निपटा लें। अभिनय से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिलेगी। आज आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।

वृष-
आज कार्यभार दोगुना हो सकता है। ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने पर तनाव न लें और आत्मविश्वास से काम लें। यदि आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आगे की सोच रखने का यह अच्छा समय है। व्यापार करने वाले लोगों को आज कुछ नुकसान उठाना पड़ सकता है।

 

मिथुन-
घर में शांति और सौहार्द का माहौल बनाए रखना होगा। आज के दिन स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें,  जंक और मसालेदार भोजन से बचें। घर से दूर रहते हैं तो अपनों के साथ फोन पर उनके के बारे में पूछें। छात्रों के लिए दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, विशेषकर जोड़ों में दर्द रह सकता है।

 

कर्क-
ऑफिस में काम बढ़ सकता है, काम को लेकर लापरवाही न बरतें, आगे चलकर नुकसान हो सकता है। अपने आसपास के लोगों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें।  स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण आज कमर दर्द हो सकता है। किराना व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज शुभ दिन है।

 

सिंह-
आज के दिन प्रॉपर्टी में निवेश करना अच्छा रहेगा, भविष्य में यह निश्चित रूप से लाभदायक सौदा होगा। आपकी आय में वृद्धि होगी, लेकिन खर्च भी बढ़ेंगे। लोहे और धातु का व्यापार करने वालों के लिए शुभ दिन है। पेसों को गिनने में सावधानी बरतें। छोटी-मोटी बीमारी होने पर डॉक्टर से संपर्क बनाए रखें।

कन्या-
आज भाग्य के मामले में धनी रहेंगे। मकान से जुड़ा लोन पास हो सकता है। ऊंचाई पर काम करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका है।  नियमित योग और ध्यान लाभकारी रहेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार की बेवजह की बातों से माहौल तनावपूर्ण हो सकता है।

तुला-
आज अपने सभी निर्णय समझदारी से लें। नौकरी से जुड़ा कोई काम हाथ में है तो उसे किसी भी कीमत पर न छोड़ें। व्यापारी वर्ग को अपने पुराने निवेशकों के कारण लाभ मिल सकता है। साहित्य की पढ़ाई कर रहे छात्रों को काम के अवसर मिलने की संभावना है।

वृश्चिक-
आज आपको पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ काम करना होगा, आपके काम में सफलता निश्चित है। काम का माहौल अच्छा रखें। अगर आप नई नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो यह अच्छा समय है। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है, इसलिए अपना ख्याल रखें।

धनु-
आप अपनी टीम का अच्छे से मार्गदर्शन कर पाएंगे। शारीरिक कमजोरी परेशानी का कारण बन सकती है और आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इस समय आपको विश्वसनीय लोगों से निराशा का सामना करना पड़ सकता है, उनका व्यवहार दिन के अंत तक आपको परेशान करेगा।

मकर-
आज व्यर्थ के मुद्दों पर खुद को परेशान रखने के बजाय अपने मूड को बेहतर बनाने और खुश रहने की कोशिश करें। हंसी-मजाक में दिन बिताएं। जो लोग प्रबंधन की नौकरी से जुड़े हैं, उन्हें अपने करियर में तरक्की मिल सकती है।  छात्रों को पढ़ाई में अधिक ध्यान लगाना होगा।

कुंभ-
आपके बॉस आपके काम की सराहना करेंगे। पैतृक व्यवसाय से जुड़े लोगों को तालमेल बिठाकर काम करने की जरूरत है। आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। परिवार में संपत्ति को लेकर मतभेद और विवाद की संभावना बढ़ रही है। कोई अनुष्ठान, पूजा-पाठ करने की योजना बना रहे हैं, तो उसे आगे बढ़ाएं।

मीन-
कामकाज के चलते आपको दूसरे शहरों की यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन कागजी काम और दस्तावेजों को लेकर सावधान रहें। अगर आप किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान हैं, तो आज किसी करीबी से अपनी बात शेयर करने का अच्छा मौका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *