आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन
मेष-
इस राशि के चन्द्रमा व द्वितीय गुरु एजुकेशन, फ़िल्म , फाइनेन्स व आईटी सेक्टर में जॉब करने वाले जातको को सफल करेंगे। स्टूडेंट्स के करियर में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। हेल्थ में लापरवाही से बचें। लव लाइफ में एक दूसरे के प्रति डेडिकेशन बहुत महत्वपूर्ण है।
वृष-
आज का दिन द्वादश चन्द्रमा मंगलमय है। जॉब के लिए न्यू अपॉरचुनिटी प्राप्त करने का दिवस है। चन्द्रमा व्यय भाव में है। जॉब वर्क के प्रति सचेत रहें। अपनी हर बातें मित्रों में शेयर करने से बचें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद होगा। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
मिथुन-
चन्द्रमा मेष, गुरु वृष व शनि कुम्भ में है। मैनेजमेंट, आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिवस है। स्वास्थ्य व यात्रा के प्रति बहुत ही गम्भीर रहें।व्यवसाय के दृष्टि से कुछ नए प्रोजेक्ट पर कार्य आरंभ करेंगे। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर अनुशासित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
कर्क-
चन्द्रमा दशम व शनि अष्टम है। गुरु एकादश है। जॉब प्रोग्रेस के लिए बेहतर दिन है। अभी व्यवसाय में मनोवांछित सफलता नहीं मिल पा रही है। स्टूडेंट्स अपने प्रयास को और बेहतर करें। उच्चाधिकारियों के सपोर्ट के लिए प्रयास करें जिससे भविष्य में बेहतर परिणाम आ सके। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ सुख मध्यम रहेगी।
सिंह-
चन्द्रमा नवम है। आज व्यवसाय में सफ़लता का दिवस है। करियर में प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस अब नई मंजिल की तरफ बढ़ रही है। सूर्य गोचर का लाभ छात्रों को मिलेगा। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। टाइम मैनेजमेंट का ख्याल रखें। युवा प्यार में इमोशन से बचें। हेल्थ बेहतर रहेगा।
कन्या-
गुरु भाग्य व चन्द्रमा अष्टम भाव में हैं। आपका प्रयास रहता है कि प्रत्येक कार्य पूर्ण समर्पण से करें। जॉब में प्रोग्रेस के चांसेज बनते हैं। प्रेम में भावना व समर्पण से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। बिजनेस में थोड़ी दिक्कत रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। लव लाइफ बहुत बेहतर रहेगी।
तुला-
मेष का चन्द्रमा व पंचम शनि जॉब में प्रगति दे सकते है। गुरु इसी राशि से अष्टम में है। आपकी वर्क शैली बहुत ही सुंदर रहेगी। प्यार में बहुत ज्यादा दैहिक आकर्षण से बचें। लव लाइफ मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। भावुकता से बचना होगा, यह किसी भी रिश्ते के लिए हानिप्रद हो सकता है।
वृश्चिक-
चन्द्रमा खष्ठम व गुरु सप्तम है। शुक्र व मंगल रियल स्टेट बिज़नेस को लेकर मन खुश करेंगे। जॉब पोजिशन बेहतर होगी। स्वास्थ्य सुख में उदर विकार से परेशानी है। लव लाइफ बहुत ही अच्छी रहेगी। मंगल लीवर या बीपी की प्रॉब्लम दे सकता है।
धनु-
पंचम चन्द्रमा लेकिन खष्ठम गुरु व्यवसाय में बहुत सफल नहीं कर पा रहे हैं। राशि स्वामी गुरु वृष व चन्द्रमा मेष में हैं। जॉब को और बेहतर करें जिससे जॉब व व्यवसाय में सफल रहेंगे। लव लाइफ में भी समय के अभाव को थोडा परेशान रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी।
मकर-
गुरू पंचम व चन्द्रमा इसी राशि से चतुर्थ में रहकर व्यवसाय को लेकर बड़ा लाभ दे सकता है। बड़े जॉब वर्क को छोटे छोटे हिस्सों में बांटकर क्रमबद्ध तरीके से करें। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा। धन के व्यय पर नियंत्रण रखें। लव लाइफ में खूबसूरत यात्रा आपको रोमांचित करेगी।
कुंभ-
गुरु चतुर्थ ,शनि इसी राशि में चन्द्रमा तृतीय हैं। जॉब वर्क बहुत बेहतर होगा। व्यावसायिक समस्याओं को हल करेंगे, बिजनेस वर्क को लेकर परेशान रह सकते हैं। जब भी आप प्रॉब्लम में हों पिता के सहयोग व आशीर्वाद को प्राप्त करने का प्रयास करें। जॉब वर्क खराब हो सकता है। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
मीन-
चन्द्रमा द्वितीय व गुरु तृतीय भाव में रहकर व्यवसाय में शुभ फल देंगे। टीचिंग , बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता है। जॉब प्रोमोशन की बात अब पॉज़िटिव दिशा में पहुंचेगी। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के साथ डिनर पर जाएंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम है।

