उत्तराखंड

आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

 

मेष-
चन्द्रमा इसी राशि में है। छात्रों के लिए प्रगतिशील पथ पर चलने का दिवस है। करियर को लेकर प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। लव लाइफ के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें।

 

वृष-
चन्द्रमा द्वितीय है। जॉब प्रोमोशन में उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। एकाग्रता के लिए ध्यान व योग करें। आपके कुछ उच्चाधिकारियों से ही आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

 

मिथुन-
चन्द्रमा तृतीय गोचर कर रहे हैं। जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। व्यवसाय बेहतर रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा। आर्थिक पक्ष को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

 

कर्क-
चन्द्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में आशातीत सफलता मिल रही है। अपना वर्क व प्रार्थना भी करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

 

सिंह-
चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए शुभ हैं। आप जॉब को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। हेल्थ अच्छी रहेगी।

 

कन्या-
चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब में आपकी कार्यशैली चमत्कारिक है। सही दिशा में कार्य शैली व मेहनत ही उनको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आईटी व बैंकिंग जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

 

तुला-
व्यवसाय को लेकर लाभान्वित होंगे। चन्द्रमा सप्तम व्यवसाय के लिए मङ्गलमय है। जॉब प्रोग्रेस बेहतर रहेगा। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

 

वृश्चिक-
मङ्गल व गुरु धन का आगमन करेंगे। चन्द्रमा अष्टम शुभ रहेगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

 

धनु-
चन्द्रमा भाग्य भाव व शनि तृतीय रहेंगे। बैंकिंग व आईटी जॉब में सफलता मिलेगी। छात्र टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। बिजनेस को लेकर परेशान रहेंगे। घर में तुलसी को जल समर्पित कर उसके पत्ते को भगवान विष्णु जी को सपर्पित करें। इस कार्य को करने से भौतिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

 

मकर-
चन्द्रमा कर्म स्थान व गुरु पंचम जॉब व व्यवसाय में सफल करेंगे। शुक्र आर्थिक लाभ देंगे। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। शिवलिंग को गंगा जल व दुग्ध अर्पित करें। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

 

कुंभ-
शनि इस राशि में व चन्द्रमा एकादश भाव में है। फेमिली प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। बिजनेस में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। कई पुराने प्रोजेक्ट प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बहुत बेहतर हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

 

मीन-
चन्द्रमा व्यय भाव में व गुरु तृतीय गोचर करके शुभ फल दे रहे हैं। जॉब में बहुत जल्द प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे । छात्र करियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ बेहतर रहेगी। बड़े भाई का आशीर्वाद मङ्गल की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *