उत्तराखंड

आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

मेष-
गुरु द्वितीय व चन्द्रमा मकर यानी दशम भाव में है। ऑफिस विवाद को लेकर परेशान मत हों। सब बेहतर व बहुत जल्द अपने समय पर होगा। छात्र करियर में सफल रहेंगे,न्यू रिस्पांसिबिलिटी लाभ देगी। ज्यादा इमोशन से बचें। हो सकता है कि लव पार्टनर आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। छात्र शिक्षा व करियर में सफलता के लिए खूब परिश्रम करें ।

वृष-
चन्द्रमा नवम यानि भाग्य भाव में है। जॉब में बहुत जल्द प्रोन्नति की सम्भावना है। ऑफिस के विवादों से बचें। अपने दायित्व को पूर्ण करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। शुक्र व चन्द्रमा प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन- 
आज का दिन अष्टम चन्द्रमा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब में आपके परफार्मेंस को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। रुका हुआ कोई स्टडी प्रोजेक्ट पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क- 
चन्द्रमा सप्तम गुरु वृष लेकिन कुम्भ का शनि गोचर होने के कारण बिज़नेस में हर सम्भव प्रयास के बाद भी बहुत बड़ी सफलता नहीं मिल रही है। जाॉब में आपके लिए खुशखबरी रहेगी। स्टूडेंट्स टाइम मैनेजमेंट व स्टडी में संतुलन स्थापित करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। प्रेम में विश्वास को कायम रखें।

सिंह- 
गुरु वृष,खष्ठम चन्द्रमा व सप्तम गुरु गोचर से व्यवसाय में मित्रों की सहायता से सफलता स्वतः मिलनी शुरू हो जाएगी। परिवार में विवाद की बातें दूर हो जाएंगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं टूर पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें।

कन्या- 
चन्द्रमा पंचम करियर के लिए मङ्गलमय है। बिजनेस में बड़ी सफलता से बहुत खुश रह सकते हैं। फेमिली में अपने दायित्वों का निर्वहन आप बखूबी करते हैं। आप जिससे भी बात करते हैं उसको आकर्षित कर लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक यात्रा से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।। छात्र सफल रहेंगे। करियर अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या मित्रों से शेयर करें।

तुला- 
गुरु अष्टम मङ्गलमय है। चन्द्रमा चतुर्थ शुभ है। बिजनेस में कुछ नवीन प्रोजेक्ट्स लाभान्वित करेंगे। व्यवसाय को लेकर गम्भीर रहेंगे। आज धार्मिक आयोजन का दिवस है। जर्नी सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी सपरिवार यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में पेपर वर्क में थोड़ी सी भी लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।

वृश्चिक- 
गुरु सप्तम,चतुर्थ शनि व तृतीय चन्द्रमा धन में वृद्धि करेंगे। धार्मिक कार्यों से दिन आनन्द से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। कोई नई बिजनेस डील सफल करेगी। लव लाइफ में उथल पुथल रहेगी। हेल्थ में पेट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

धनु- 
शनि तृतीय ,गुरु चतुर्थ व चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। रुके धन का आगमन होगा। फेमिली में विवादों से बचिए। जॉब को लेकर परेशान रहेंगे । बिजनेस ठीक रहेगा। स्वास्थ्य में लीवर से प्रॉब्लम की समस्या आ सकती है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

मकर- 
गुरु पंचम,शनि द्वितीय व चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब वर्क पहले से बेहतर होगा।आप प्रोफेशनल व्यक्ति हैं। किसी नवीन कार्य से बिज़नेस को सही दिशा दे सकते हैं। जो भी चीज मन या अन्तरात्मा की आवाज करने को मना करे वह कार्य मत करें। जॉब परिवर्तन का विचार आएगा। लव लाइफ में समय का अभाव कष्ट देगा।

कुंभ- 
गुरु द्वितीय ,शनि इसी राशि में व चन्द्रमा द्वादश हैं। आप बिजनेस में तनाव व कार्यों की अधिकता से परेशान रह सकते हैं। जॉब में न्यू प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। बड़े भाई हेल्प कर सकते हैं। लव लाइफ में आज खूब समय देंगे।

मीन- 
शनि द्वादश ,गुरु तृतीय व चन्द्रमा मकर में है। छात्रों का करियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगी। परिवार को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। प्रेम जीवन में असत्य से बचें। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *