उत्तराखंड

आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

मेष-
चन्द्रमा नवम भाव में है। शनि एकादश तथा गुरु द्वितीय भाव के गोचर में है। बिजनेस के लिए दिवस थोड़ा सफलता भरा है। जॉब को लेकर प्रसन्न रहेंगे। समय सफलता का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। आपका समय बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य बहुत बेहतर नहीं रहेगा।

वृष-
गुरु इसी राशि में व चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में प्रोमोशन की सम्भावना है। ऑफिस में वर्क टेंशन से बचें। आफिस में अच्छा व सकारात्मक वातावरण बनाएं। फेमिली विवाद हो सकता है। धैर्य रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन- 
चन्द्रमा सप्तम व गुरु द्वादश व्यावसायिक कार्यों में व्यस्त रखेंगे। चन्द्रमा इसी राशि से सातवें मङ्गलमय है। शनि नवम है। आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। जॉब के लिए समय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।

कर्क- 
चन्द्रमा खष्ठम व गुरु एकादश बिजनेस व जॉब में लाभ देंगे। अष्टम शनि व्यवसाय में नया कार्य दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। जॉब में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। दान पुण्य करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे।लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

सिंह- 
चन्द्रमा पंचम व गुरु दशम होकर जॉब के प्रोमोशन में लाभ देंगे। आप बिजनेस में किसी विशेष प्रोजेक्ट की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। करियर में समय का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र कर लें।बिजनेस में सफलता मिलेगी।

कन्या- 
चतुर्थ चन्द्रमा ,खष्ठम शनि व नवम गुरु व्यवसाय में न्यू डील देकर सफल करेंगे। किसी प्रिय संत का आशीर्वाद मन को प्रफुल्लित करेगा। जॉब प्रोग्रेस में सफल रहेंगे। जॉब में पद परिवर्तन अति उत्तम रहेगा। धार्मिक यात्रा करेंगे। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष के बाद लाभ संभावित है।

तुला- 
चन्द्रमा तृतीय भाव में है। बैंकिंग व आईटी जॉब से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। जॉब प्रोग्रेस बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लोग नेत्र रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।

वृश्चिक- 
शनि चतुर्थ,चन्द्रमा द्वियीय व गुरु खष्ठम मङ्गलमय हैं। स्वास्थ्य की समस्या को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान हो जाएगा।आपके मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। लव लाइफ सुंदर रहेगी।

धनु- 
आज चन्द्रमा इसी राशि में हैं। शनि तृतीय गोचर में व गुरु खष्ठम है। उच्चाधिकारियों के सहयोग से कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। छात्र करियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।

मकर- 
द्वादश चन्द्रमा,पंचम गुरु व द्वितीय शनि धार्मिक कार्य करवाएंगे।शनि बिजनेस में प्रोग्रेस दे सकता है। स्वास्थ्य सुख पहले से बेहतर होगा। द्वादश चन्द्रमा अपनी सकारात्मक सोच से ही आपके जॉब को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत गोल्डन रिंग गिफ्ट करें।

कुंभ-
 चन्द्रमा एकादश शुभ है। बिजनेस मैन को चन्द्रमा गोचर का लाभ मिलेगा। नई व्यावसायिक कांट्रेक्ट बड़ा लाभ दे सकते हैं। कई समस्याओं को हल करेंगे। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

मीन- 
भाव का चन्द्रमा ,द्वादश शनि व तृतीय गुरु बिजनेस के लिए बेहतर है। बैंकिंग व आईटी जॉब में प्रोमोशन को लेकर तनाव आज समाप्त होगा। रिलेशन के प्रति सकारात्मक सोच ही आपको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे । बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। द्वादश शनि का योगदान धार्मिक कार्यों के लिए बेहतर रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *