उत्तराखंड

आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

मेष
आज 03:43 pm के बाद चन्द्रमा भाग्य भाव में रहेंगे। जॉब में अपने परफॉर्मेंस को लेकर खुश रहेंगे । छात्र पढ़ाई पर ज्यादा ही समय दे क्योंकि आपका वर्क भी महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी नवीन कार्य की शुरुआत आपको लाभ देगी। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए प्रयास करें। जॉब में परिवर्तन के लिए अब प्रयास करें।

वृष
03:43 pm के बाद जॉब में नवीन प्रोजेक्ट्स मिलने की सम्भावना है। चन्द्रमा अष्टम बिजनेस को लेकर थोड़ा डिस्टर्ब करेंगे। छात्र अपने करियर के प्रति सिंसियर रहेंगे। क्रोध पर संयम रखें। व चन्द्रमा लव लाइफ में माधुर्यता देंगे। संतान की शिक्षा को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन
चन्द्रमा सप्तम हैं। आज व्यवसाय से सम्बंधित कुछ नवीन बड़ा कार्य होने वाला है। बिजनेस सफल रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क
चन्द्रमा खष्ठम है। जॉब में प्रोग्रेस का समय आ गया है। न्यू बिजनेस प्रोजेक्ट में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। धन के आगमन व व्यय का असंतुलन परेशान करता है। छात्रों के करियर में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

सिंह
03:43 pm के बाद चन्द्रमा पंचम रहेंगे। छात्र सफल रहेंगे। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में वर्क के दबाव के बाद भी टेंशन किसी समस्या का समाधान नहीं करता। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। उच्चाधिकारियों का सहयोग आपके आत्मबल को बढ़ाता है। हेल्थ में कफ जनित रोग से परेशानी हो सकती है।

कन्या
आज चन्द्रमा चौथे भाव में रहेंगे। व्यवस्था सम्बंधित कार्यों के प्रति लापरवाही मत हो। जॉब में लाभ संभावित है। न्यू बिजनेस डील आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। गृह निर्माण पर कार्य अति उत्तम रहेगा। जॉब में भी सफल रहेंगे। लव लाइफ के लिए समय निकालना होगा।

तुला- 
चन्द्रमा तृतीय रहेंगे। व्यवसाय में परिवर्तन का विचार कई दिनों से आपको डिस्टर्ब कर रहा है। जॉब चेंज सम्बंधित निर्णय लेने के लिए अभी गहन विचार की आवयश्कता है। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी संग आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा।

वृश्चिक- 
चन्द्रमा अभी इसी राशि में है। 03: 43pm के बाद अगली राशि में जाएंगे। मित्रों संग धार्मिक यात्रा का सुख मिलेगा। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर चली आ रही कुछ आशंकाएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

धनु
चन्द्रमा सायंकाल 03 बजकर 43 मिनट के बाद इसी राशि में रहेंगे। छात्र करियर के लिए डिसीजन मेकिंग पॉवर को बेहतर करेंगे।स्टूडेंट्स अपने स्टडी को लेकर सीरियस रहेंगे। लव लाइफ व स्टडी में बैलेंस बनाना है। पढ़ाई ज्यादा इम्पार्टेंट है। बिजनेस वर्क में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।

मकर- 
एकादश चन्द्रमा लाभ देगे। जॉब में कार्यों की अधिकता में मन का संतुलन बहुत जरूरी है। आप एक आशावादी व मनोबल के धनी व्यक्ति बनें ।छात्र करियर को लेकर खुश रहेंगे। स्टडी में सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। यही शक्ति आपकी सहायता करेगी। लव लाइफ में दूरियां मन को व्यथित करेंगी।

कुंभ
चन्द्रमा दशम है। शनि इस समय इसी राशि में हैं। सिस्टेमेटिक जॉब वर्क करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्टूडेंट्स को कोर्स को कल के लिए टालना प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। स्वास्थ्य खराब हो सकता है ।

मीन
चन्द्रमा नवम बिजनेस में प्रोग्रेस के रास्ते देंगे। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे । जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आप जिससे प्रेम करते हैं उसके मनोभाव को जानिए। लवपार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *