आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन
मेष–
चन्द्रमा सप्तम है।आज बिजनेस में सफलता का दिवस है। संशय से बचें। आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना होगा । आपका करियर महत्वपूर्ण है। जॉब में किसी कार्य को टालें मत वर्ना वह प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगी।
वृष–
आज का दिन जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का है। जॉब में मानसिक चिंता से बचें। ध्यान व योग करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। क्रोध मत करें व वाणी पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
मिथुन-
चन्द्रमा पंचम है। घर में किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। यदि आप मित्र संग किसी धार्मिक यात्रा पर जाना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखें।
कर्क–
चतुर्थ चन्द्रमा व वृष का गुरु जॉब में आपको बड़ी सफलता दे सकता है। इधर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।
सिंह–
चन्द्रमा तृतीय व गुरु द्वादश है। रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी,पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
कन्या-
चन्द्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। बिजनेस में संघर्ष होगा। व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का समय है। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। आर्थिक उन्नति से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। पिता का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा।
तुला–
चन्द्रमा इसी राशि में हैं। बिजनेस से थोड़ा परेशान रहेंगे। जॉब में पोजिशन थोड़ी डिस्टर्ब रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। क्रोध को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।
वृश्चिक–
द्वादश चन्द्रमा बिजनेस में सफलता देगा। जॉब परिवर्तन का प्रयास रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।
धनु-
एकादश चन्द्रमा जॉब में प्रोमोशन से खुश कर सकते हैं। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे।
मकर–
चन्द्रमा कर्म भाव व गुरु पंचम हैं। जॉब चेंज का समय अनुकूल रहेगा। आप एक उद्यमी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिज़नेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।
कुंभ-
चन्द्रमा नवम है। जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय अभी मत लें। किसी गलत निर्णय से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।
मीन–
चन्द्रमा अष्टम स्वास्थ्य के प्रति बहुत बेहतर नहीं है। बिजनेस अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा । जॉब को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।
