आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन
मेष:
आज मेष राशि के लिए बहुत ही शुभ दिन है। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही व्यवसाय में वृद्धि होगी। परिवार में किसी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। धन कमाने के लिए नई योजना बनाएंगे। दिन की कोई घटना आपको मानसिक रूप से परेशान करेगी। अपने प्यार के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बनेगी। शाम को बारिश का आनंद लेंगे। प्रसन्न रहने के लिए जिद्दी रवैया छोड़ने का प्रयास करें। आप अपने मित्र मंडली में सम्मान अर्जित करेंगे। कुछ लोग अस्वस्थ महसूस करेंगे। करियर में नए अवसर मिलेंगे।
वृष:
आज वृष राशि के जातक को व्यावसायिक उपलब्धियों के लिए सम्मान मिलेगा। जॉब में परिवर्तन के लिए आज सही समय है। जॉब सर्च करें, सफलता मिलेगी। आज आपको रिश्तेदार से बढ़िया उपहार मिल सकता है। प्रॉपर्टी क्षेत्र से जुड़े लोगों को क्लाइंट मिलेंगे। आप जिससे प्रेम करते हैं, उससे अचानक किसी शॉपिंग मॉल में मिलेंगे। किसी छोटी आनंददायक यात्रा पर भी जायेंगे। धन कमाने के नए अवसरों पर विचार करेंगे। शाम को मित्रों के साथ समय बीतेगा। हृदय रोगियों और लिवर इन्फेक्शन के रोगी आज विशेष ख्याल रखें।
मिथुन:
आज के दिन मिथुन राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। कार्य में सफलता के मार्ग पर चढ़ते जायेंगे। समाज सेवा में संलग्न रहने से परिवारजनों को खुशी मिलेगी। पत्नी से संबंध खराब चल रहे हैं, शाम को सब गिले शिकवे दूर हो जाएंगे। पुराना कोई बिल का भुगतान आपको मिलेगा जिससे धन प्राप्ति होगी। युवा जातक अपने प्यार के साथ उसकी बाहों में बाहें डालकर गप्पे लड़ाएंगे। शाम को आप जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने जाएंगे। आप किसी की आलोचना न करें, अपने प्रगति पर विशेष ध्यान दें। बाल गिरने के कारण आप किसी डॉक्टर की सलाह लेंगे।
कर्क:
आज के दिन कर्क राशि के जातकों को व्यापार में कंप्टीशन का सामना करना पड़ेगा। व्यापारियों से कंपटीशन के कारण परेशान रहेंगे। पारिवारिक स्थिति को संभालने और संवारने के आपके प्रयास सफल होंगे। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, खासकर बड़े वित्तीय सौदों पर बातचीत करते समय ध्यान रखें। अपने खर्चे को सीमित करने का प्रयास करें। आपकी किसी से बातचीत करने के कारण प्रेमिका नाराज हो जाएगी। स्वास्थ्य को आज उचित देखभाल और ध्यान देने की आवश्यकता है। शत्रु की पराजय निश्चित होगी। मित्र आपके कार्य में आपकी मदद करेंगे। विद्यार्थी वर्ग आज किसी कोचिंग संस्था के बारे में पता करेंगे।
सिंह:
आज सिंह राशि के जातक को अपना कार्यस्थल काम करने के लिए बहुत भ्रमित करने वाला लग सकता है। आपको घरेलू ज़िम्मेदारियों और कर्तव्यों से बचना बहुत कठिन होगा। धन के अचानक आगमन से वित्तीय स्थिति में काफी सुधार होगा। अफेयर में समझौता करने से इनकार करने पर आप अपने लव लाइफ को अस्त-व्यस्त कर देंगे। आपका आकर्षक व्यवहार ध्यान आकर्षित करेगा। मित्रों के सहयोग से कठिन परिस्थितियाँ आसानी से निपट जायेंगी। कुछ लोग का स्वास्थ्य खराब होगा क्योंकि पेट में ज्यादा एसिड बन रही होगी। स्वस्थ रहने के लिए खानपान का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा।
कन्या:
आज कन्या राशि के जातक अपने व्यवसाय को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए अपने प्रतिभाशाली कर्मचारियों का सर्वोत्तम उपयोग करें। करियर में नए अवसर मिलेंगे। किसी भी बात को अंतिम रूप देने से पहले परिवार के सदस्यों की राय अवश्य लें। आर्थिक स्थिति में आज बहुत सुधार होगा। कहीं से रुपया आने का योग बन रहा है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए पैसा बर्बाद करने से खुद को रोकें। लवलाइफ में खुद को ज्यादा सही साबित करने के चक्कर में परेशान रहेंगे। बिना किसी उद्देश्य के बहुत अधिक बातचीत करने से खुद को रोकें। स्वस्थ रहने में आपका प्रयास सफल होगा।
तुला:
आज तुला राशि के जातक व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ाने के लिए गंभीर चिंतन करेंगे। परिवार के सदस्यों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने से बचाने के लिए अपने स्वभाव पर सख्त नियंत्रण की आवश्यकता होगी। पैसा निवेश करने से पहले कार्य की योजना और प्रक्रिया पर विचार करना पड़ेगा। अगर आप लव लाइफ को संवारना चाहते हैं तो आपको गंभीर होना होगा। अपने स्वास्थ्य को नज़रअंदाज़ न करें और शराब से बचें। ख़ुद को स्वयंसेवी कार्य से जोड़ने का प्रयास करेंगे।
वृश्चिक:
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातक करियर ग्रोथ का विशेष ध्यान रखें। सफलता के लिहाज से आज का दिन बहुत ही शुभ है। पारिवारिक माहौल को खुशनुमा करने के लिए आप अपनी रूढ़िवादी सोच से छुटकारा पा लें। आप संदिग्ध वित्तीय योजनाओं में फंसने से सावधान रहें। आप रोमांटिक रिश्ते में निवेश करने के लिए तारीफों की बौछार करें, संबंध मजबूत होगा। एक्सट्रा मैरिटल अफेयर से बचें। यंग बने रहने के लिए किसी खेल गतिविधि में शामिल करना न भूलें।
धनु:
आज के दिन धनु राशि के जातक के व्यवसाय में साझेदार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। भाई की समय पर मदद आज आपको धोखा खाने से बचाएगी। प्रभावशाली संपर्क आपको आय का नया स्रोत उत्पन्न करने में मदद करेंगे। आप आपने दोस्त से “प्रेम करने लगे हैं” आज कहने का प्रयास करेंगे। आपका व्यक्तित्व इत्र की तरह महकेगा। आप दूसरों की मदद करने में समय बिता सकते हैं। दोपहर के बाद आप किसी पर नाराज भी होंगे, जिससे वाद-विवाद बढ़ेगा। कुछ लोग सर्दी बुखार से पीड़ित रहेंगे।
मकर:
आज के दिन मकर राशि के जातक कार्यस्थल पर आप न केवल चीजों को बिना किसी कठिनाई के संभाल लेंगे बल्कि स्पष्ट विजेता के रूप में भी उभरेंगे। आपको परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद सुलझाने का सुनहरा अवसर मिलने की संभावना है। सट्टा गतिविधियों के माध्यम से अप्रत्याशित लाभ आपको प्राप्त होगा। प्यार का सफर शुरू करने के लिए आपको पहल करनी होगी। आपकी त्वरित कार्रवाई आपको प्रेरित करेगी और आपका आत्मविश्वास बनाए रखेगी। आपको पुरानी आदतों और विचारों को बदलना थोड़ा मुश्किल है।
कुंभ:
आज के दिन कुंभ राशि के जातक को किसी भी प्रकार का प्रलोभन लुभा नहीं पाएगा। अपनी जटिल समस्याओं से निपटने में असफल होने के कारण दैनिक कार्य प्रभावित होंगे। घरेलू शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए परिवार में कुछ विवेकपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए आपको समय पर निवेश और निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। अपनी जरूरतों के लिए कैसे जिम्मेदार बनें और अपने प्रेमी रिश्ते की देखभाल कैसे करें, यह आपको सीखने की जरूरत है। आज आपको पेट में दर्द होने की संभावना है।
मीन:
आज मीन राशि के लोगों की कार्यक्षेत्र में ईमानदारी के लिए सराहना होगी। आपको अपने बच्चों के साथ ख़ुशी का अनुभव होगा। म्यूचुअल फंड में लंबी अवधि के निवेश से लाभ होगा। आपको कोई ऐसा व्यक्ति मिलने की संभावना है, जिसके साथ आप प्यार का आनंद उठाएंगे। आपका विनम्र व्यवहार लोगों के साथ संबंधों को और मजबूत करेगा। आपको लोगों तक पहुंचने के महत्व का एहसास होगा। माता जी का स्वास्थ्य खराब चल रहा है जिस कारण आपको डॉक्टर और हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

