उत्तराखंड

आज़ का राशिफल: पढ़िए, कैसा रहेगा आपका आज़ का दिन

मेष :
कल का दिन आपके लिए मिला जुला रहेगा. अदालत के मामले में आपके पक्ष में निर्णय आ सकता है. नौकरीपेशा जातक को शुभ समाचार मिलेगा. आय संबंधी समस्याओं के लिए मां लक्ष्मी की आराधना करें. आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा.

वृषभ :
कल घर में मांगलिक कार्य के शुभ योग है. रुके हुए कार्य आरंभ होंगे. मां दुर्गा जी की कृपा से भाग्योदय संभव है. धार्मिक कार्यों में मन लगेगा. मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन आपको बहुत लाभ करेगा.

मिथुन:
 कल आंख से संबंधी परेशानियां बनी रहेगी. एकाग्रता भंग होगा. नौकरी में बदलाव के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं. दिन भर भाग दौड़ बना रहेगा. मां द्वारा किए गए धार्मिक कार्यों का लाभ मिलेगा. अनावश्यक विवादों में न बोलें. कल आप सतर्क रहे नहीं तो नुकसान हो सकता है.

कर्क :
कल का दिन आपके लिए बेहद खास है. कल का दिन आपके लिए शुभ योग है. कल आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है . आय मे वृद्धि मित्रों से सहयोग और आर्थिक उलझने दूर होने के योग बन रहे हैं. घर में मांगलिक कार्य होंगे. रुचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.

सिंह :
कल कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं . मन को शांत रखें. प्रेम संबंधों में अमर्यादित होने से बचे. ध्यान मेडिटेशन पूजा पाठ से मानसिक शांति बनी रहेगी. कारोबार में नए सौदे लाभप्रद होगा.

कन्या :
कल दिन भर वित्तीय परेशानी बनी रहेगी. इसके साथ ही घर में कोई मांगलिक कार्य जैसे शादी या संतान के योग बन रहे हैं. मित्रों से सहयोग तथा बिगड़े हुए कार्य बनने के योग हैं. मन की एकाग्रता के लिए गणपति की वंदना लाभदायक रहेगा.

तुला : 
कल का समय मध्यम है. विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं. मन में सुविधा बनी रहेगी. उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं. परमात्मा को याद करते रहें लाभ होगा. नौकरी में बदलाव के योग हैं. राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफकता पा सकते हैं.

वृश्चिक : 
कल आपके घर में मांगलिक कार्य होंगे. आपके रुके हुए पैसे मिलने के योग है. धन आगमन में हो रही रुकावट दूर करने के लिए कुबेर उपासना ठीक होगा. कार्यस्थल पर भय का माहौल मन की शांति को जला देगा. कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे.

धनु : 
कल का समय उत्तम है. आय का संपूर्ण लाभ ले पाएंगे तीर्थ यात्रा शुभ फल देगा ध्यान योग श्रेयस्कर होगा. आय संबंधी नए मार्ग खुलने के योग है पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे। कार्य स्थल पर नए संपर्क बनेंगे. भाग्योदय संभव है.

मकर : 
कल का दिन आपके लिए परेशानी भरा रहेगा. कल पारिवारिक कलह से मन अशांत रहेगा. कल आपके मन में द्वेष की भावना अत्यधिक रहेगा. मन की शांति आवश्यक है. अपने इष्ट पर भरोसा रखें, सब अनुकूल होगा. धर्म के अनुकूल आचरण करें.

कुंभ : 
कल का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. कल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा. मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा. कार्य स्थल में बदलाव के योग बन रहे हैं. मांगलिक कार्य भी होंगे. कल पैसों के लिए टेंशन में रहेंगे. संतोष से बड़ी कोई संपत्ति नहीं है सत्य के मार्ग पर चलने के लिए परमात्मा का ध्यान करें.

मीन :
कल आय का योग उत्तम है. जमीन मकान इत्यादि के लिए समय उत्तम है. मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. अपने जीवन में धार्मिकता को अधिक से अधिक महत्व दें . आर्थिक उलझने दूर होगी. निकट संबंधियों से मनमुटाव या विरोध के योग बन रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *