Monday, October 19, 2026
Latest:

अवैध रूप से 405 टीन लीसा ले जा रहे दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा

 

चमोली। बड़ी मात्रा में अवैध वन सम्पदा (405 टीन लीसा) सहित पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया है।
जानकारी के अनुसार, कल देर शाम एसओजी व थाना गैरसैंण पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ तस्कर अवैध वन सम्पदा की बड़ी खेप सहित आने वाले हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में संयुक्त चैकिंग अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को आखड़ गधेरा आदिबद्री के पास एक संदिग्ध ट्रक आता हुआ दिखायी दिया। पुलिस ने जब उसे रोकना चाहा तो चालक सहित दो लोग भागने का प्रयास करने लगे। इस पर उन्हें घेर कर रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस ने उसमें रखे 405 टीन लीसा बरामद किया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये बतायी जा रही हैै। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम मुकेश जोशी पुत्र वासुदेव जोशी, निवासी मोहल्ला गन्ना सेंटर किशनपुर गुरुद्वारा, रामपुर रोड चौकी देवलचौड़, थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल व संजय पुत्र अजमेर सिंह निवासी ग्राम छाजपुर खुर्द तहसील बापौली थाना पानीपत जिला पानीपत हरियाणा बताया। बताया कि उक्त लीसे को वह द्वाराहाट से कर्णप्रयाग होते हुए बेचने हेतु पंजाब लेकर जा रहे थे। चालक द्वारा लीसा परिवहन सम्बन्धी कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किये जाने पर पुलिस द्वारा दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी एस.आई. नवनीत भण्डारी, थाना प्रभारी गैरसैंण मनोज नैनवाल, का. आशुतोष (एसओजी) का. रविकान्त (एसओजी) व एसएसआई थाना गैरसैंण विजय प्रकाश शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *