अपराध

अलसुबह दून अस्पताल के समीप एक व्यक्ति को संदिग्ध परिस्थितियों में लगी गोली,हालत गंभीर

देहरादून। रविवार अलसुबह राजधानी देहरादून के दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। जिसे तत्काल उपचार के लिए इमरजेंसी वार्ड में भती्र कराया गया। घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार दून अस्पताल के गेट नंबर पांच के पास एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लग गई। घटना क़रीब साढ़े तीन बजे की है। जिससे आसपास पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गोली लगन ेसे घायल व्यक्ति को तुरंत दून अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। घायल युवक का नाम दिशांत बताया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसाऱ युवक को पेट में गोली लगी थी। उसकी हालत गंभीर होने पर उसे रेफ़र कर दिया गया है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहंुचकर छानबीन शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *