सरोकार

अलग अंदाज़ में मनाया कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने रक्षाबंधन, जेल में  महिला बंदियों से बंधवाई राखी

हल्द्वानी। कुमाऊं कमिश्नर व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को जेल पहुंचकर महिला बंदियों के साथ यह पावन पर्व मनाया।  रक्षाबंधन पर हल्द्वानी जेल में विशेष आयोजन किया गया। कमिश्नर  रावत ने मौके पर जेल का निरीक्षण कर जेल में बंदियों की आत्मनिर्भरता का हुनर देखा। बताया गया कि बंदियों को जेल में प्रशिक्षण के साथ डिप्लोमा प्रदान किया जाता है। जिससे वह जेल से बाहर जाकर आत्मनिर्भरता बन सकें। कमिश्नर दीपक रावत ने जेल में जाने-अनजाने अपराध में बंद महिला बंदियों से राखी बंधवाई और उन्हें आशीर्वाद दिया। उन्होंने उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि यथासंभव मदद की जाएगी। उन्होंने बताया कि कई महिला बंदियों के भाई इस बार राखी पर उनसे मिलने नहीं आ सके। ऐसे में उनकी भावनाओं को समझते हुए उन्होंने स्वयं जेल आकर उनके साथ यह पर्व मनाने का निर्णय लिया। इस अवसर पर कुमाऊं कमिश्नर ने हल्द्वानी जेल का निरीक्षण भी किया। उन्होंने देखा कि महिला और पुरुष बंदी जेल परिसर में बेकरी, रेशम उत्पाद, पेंटिंग, कारपेंटरी, फर्नीचर उत्पादन समेत कई उत्पाद तैयार कर रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक आमदनी होती है। उन्हें इन कार्यों का डिप्लोमा भी प्रदान किया जाता है, जिससे उनकी रिहाई के बाद पुनर्वास और आत्मनिर्भरता में सहायता मिलेगी। कमिश्नर रावत ने जेल में संचालित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल बंदियों को समाज की मुख्यधारा में लौटने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर की धर्मपत्नी विजेता रावत, जेल अधीक्षक प्रमोद पांडेय समेत जेल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *