राष्ट्रीय

अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी ने बटन दबाकर किया ध्वजारोहण, हाथ जोड़कर किया नमन

अयोध्या। त् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अयोध्या में हैं। सुबह एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने एक किलोमीटर लंबा रोड शो निकाला। जहां भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया, रोड शो के बाद प्रधानमंत्री संप्त मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। ध्वजारोहण का शुभ मुहूर्त दोपहर 11.58 बजे से 12.30 तक था। राम मंदिर पर फहराई वाली ध्वजा 22 फीट लंबी व 11 फीट चैडी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ध्वजारोहरण के उपरांत शाम को पूर्णाहुति होगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ऐतिहासिक ध्वजारोहण से पहले माता अन्नपूर्णा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *