अपने साथियों के साध घूमने आया छात्र लापता,तलाश जारी
रुद्रपुर। देर रात अपने दोस्तों के संग नैनीताल घूमने आया 12वीं के छात्र के चीना पीक में गुम हो गया। जिसे रात भर ढुंढने के बाद भी उसका कुछ पता नही चल पाया। साथियों की सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ क्षेत्र में छात्र को तलाश कर रही है। बुधवार सुबह तक छात्र की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।
मिली जानकारी के अनुसार रुद्रपुर निवासी 12वीं के छात्र जयश कार्की अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ मंगलवार को नैनीताल घूमने पहुंचा था। शाम को वह घूमने के लिए चीना पीक व कैमल्स बैक की पहाड़ी में चले गए। जिसमें जयश अपने तीन साथियों के साथ चीना पीक व दो अन्य कैमल्स बैक गये। देर रात चीना पीक से वापसी के दौरान जयश एयर फोन लगकार गाने सुनते हुए अपने दोस्तों से आगे आ गया लेकिन जब अन्य साथी गेट के समीप पहुंचे तो वह नहीं मिला। दोस्तों ने जयश को कॉल किया लेकिन उसका नंबर भी नहीं लगा। जिसके बाद उसके दोस्तों ने पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद पुलिस व एसडीआरएफ की टीम देर रात से सुबह तक चीना पीक के जंगल में जयश को खोजती रही लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया है।एसएसआई दीपक बिष्ट ने बताया कि फिलहाल युवक की खोजबीन जारी है। सुबह तक युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

