Sunday, August 16, 2026

अनियंत्रित कार नदी में गिरी,दो गंभीर

उत्तरकाशी। थाना पुरोला के अंतर्गत नौगांव मोटर मार्ग पर एक कार अनियत्रित होकर 30 मीटर नीचे कमल नदी में गिरी। जिसमें सवार हिमाचल निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को सीएचसी पुरोला में प्राथमिक उपचार दिया गया और दून मेडिकल कालेज रेफर किया गया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह साढ़े दस बजे के करीब नौगांव मोटर मार्ग पर पट्रोल पंप के निकट एक अनियंत्रित होकर कमल नदी में गिरी। इसपास के ग्रामीणों ने कार में सवार घायल विवेक सिंह पुत्र देशराज और देवराज पुत्र प्रेम लाल निवासी बिलाशपुर हिमाचल को अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को रेफर किया गया। दोनों युवक मोरी में जल विद्युत परियोजना का कार्य कर रही जेपी कंपनी में चालक व टेक्निशियन के पद पर कार्यरत हैं। दोनों बडकोट घूमने आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *