अग्निपथ योजना: एसपी सिटी ने युवाओं से किया संवाद, कानून विरोधी कदम न उठाए की दी सलाह
देहरादून। डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर शनिवार को एसपी सिटी सरिता डोबाल ने युवाओं से संवाद करते हुए उन्हें अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को कहा कि वह किसी तरह के बहकावे में न आएं और आधी अधूरी जानकारी के कारण कोई ऐसा काम न करें जो संविधान और कानून के खिलाफ हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 4 साल सेना में अग्निसेवा करने वाले युवाओं को पुलिस तथा अन्य नौकरियों की भर्ती में प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को कोई शंका है तो उसका समाधान जाने। हिंसा और बेवजह के आंदोलन से दूर रहें।
